अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर संभावित तेहरान वार्ता पर मिश्रित संकेत भेजने का आरोप लगाया है। एक ट्ववीट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका की ओर से ईरान से बात करने के लिए कोई भी अधिकृत नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान गंभीर वित्तीय संकट में है और वह अमेरिका से बात करने के लिए बेताब हैं, लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों सहित कई लोगों ने मिश्रित संकेत दिए हैं। मैं जानता हूं कि बाकी लोगों की तरह मैक्रो की भी मंशा अच्छी है लेकिन किसी को भी अमेरिका की ओर से बात करने का अधिकार नहीं है
0 Comments